दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी सपा व बसपा एक सिक्के के दो पहलू उनके नेता जमीन पर जनता के बीच जनता के कठिन समय मे दूरबीन से नही दिख रहे। शायद इडी सीबीआई का डर सता रहा हो। सपा भाजपा को लगातार ध्रुवीकरण करने का मौका बना रही है। बसपा और भाजपा मे कोई अंतर नही बचा। बीते लगातार चुनाव जो 2014 से हुए उसमे मुस्लिम समाज के लोगो को सपा गुमराह कर अपनी ओर खीचती रही और भाजपा की सरकारे बनती रही। खुद सपा के पास अपनी जाति तक का वोट नही बचा। ध्रुवीकरण की राजनीति के दो भीष्मपितामह भाजपा और सपा बनते रहे।
मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर सपा को वोट 2014 से दिया और परिणाम आपके समक्ष है।
1- 2014 लोकसभा मे 05/80 सिर्फ 5 सांसद जीते वो भी परिवार के।
2- 2017 विधानसभा मे 44/403 सिर्फ 44 विधायक।
3- 2017 मेयर चुनाव 0/16 एक भी नही
4- 2019 लोकसभा 04/80 सिर्फ 4 सांसद, जबकि बीएसपी से गठबंधन, डिंपल यादव जी तक हार हो गई।
5- 2022 मे भी मुस्लिम भाईयो को बहकाया गया और झूठा प्रचार हवे का बना लगभग पूरा वोट ले लिया गया। नतीजा 2022 मे महागठबंधन के बाद मे 403 सीट मे करीब 120 सीट जीते। अलीगढ मे सबकुछ आपने कर लिया तब भी सभी सातो सीट सपा हारे।
5- उसके बाद एमएलसी चुनाव जिसमे बुरी हार सपा की हुई।
6- अभी हाल मे आजमगढ और रामपुर दोनो सांसद सपा के थे पर आजमगढ जहा मुस्लिम +यादव करीब 62% होने के बाद भी बुरी तरह हारे। रामपुर मुस्लिम बाहुल्य सीट पर भी हारे।
समय आ चुका है मुस्लिम भाईयो आपका वोट सिर्फ बर्बाद कराया जा रहा है। 2014 से अब तक सभी चुनाव मे आपने सपा को वोट दिया लेकिन परिणाम यही कह रहे है, इनके बस की बात नही।
किसी गुमराही मे अब न फंसे चुनावी नेता जो कभी आपके मुद्दो पर साथ नही देते जमीन पर नही दिखता आपके पास आएंगे । अब आप सभी भाईयो से मेरी अपील है कि सच्चाई को स्वीकारे और देश प्रदेश मे आपकी पार्टी आरएसएस के खिलाफ लड रही है उस कांग्रेस पार्टी जो आपका पुराना घर है वहा आए और देश प्रदेश की राजनीति मे कांग्रेस का हिस्सा बने।
क्षेत्रीय पार्टियो का गेम ओवर हो चुका है।
हमारी पार्टी आपका स्वागत करती है। इसके अलावा अन्य सभी समाज के लोगो से अपील है कि भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस का साथ दे। आपका परिवार है कांग्रेस।
इंजी. आगा युनुस, कांग्रेस नेता, अलीगढ
0 Comments